{"_id":"6066d28ec1a8fc07c3469a38","slug":"old-check-book-use-for-three-more-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: पुराने चेक बुक का इस्तेमाल तीन महीने और कर सकेंगे, 30 जून तक बढ़ाई वैधता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: पुराने चेक बुक का इस्तेमाल तीन महीने और कर सकेंगे, 30 जून तक बढ़ाई वैधता
Fri, 02 Apr 2021 01:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:51 PM IST
सार
- ओबीसी और यूएनआई के खाताधारकों के लिए राहत
- पंजाब नेशनल बैंक ने 30 जून तक बढ़ाई वैधता
विज्ञापन
चेक बुक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूएनआई) के खाताधारक तीन महीने और अपनी पुरानी चेकबुक का इस्तेमाल कर सकेंगे। पंजाब नेशनल बैंक ने विलय हुए इन दोनों बैंकों के चेकबुक की वैधता को बढ़ाकर अब 30 जून तक कर दिया है।
पहले इन दोनों ही बैंकों के चेकबुक के इस्तेमाल करने की समयसीमा 31 मार्च तक निर्धारित की गई थी। लेकिन काफी संख्या में खाताधारक नए चेकबुक हासिल नहीं कर सके थे।
इसके मद्देनजर पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ट्वीट कर दोनों बैंकों के चेक की वैधता को 30 जून तक बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। कहा है कि पहले से जारी ओबीसी और यूएनआई के चेक 30 जून तक मान्य होंगे। पीएनबी के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने भी इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पाएं आईएफएससी कोड
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को नया आईएफएससी कोड और एमआईसीआर जारी कर दिया गया है। जिन्हें यह हासिल नहीं हुआ है तो ऐसे ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर के अंतिम चार अंक लिखकर 9264092640 पर एसएमएस कर दें। बैंक की ओर से इस बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी।