फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old age pension of more than 85 thousand beneficiaries stuck

UP News: 85 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का वृद्धावस्था पेंशन फंसी, ये है मामूली वजह

Mon, 11 Jul 2022 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से इस बार नहीं आएगी पेंशन की धनराशि, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए केआईसी जरूरी।

विज्ञापन
Old age pension of more than 85 thousand beneficiaries stuck
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY

विस्तार

इस बार 85 हजार से ज्यादा लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने की वजह से ऐसे लोगों की पेंशन की धनराशि जारी नहीं हो सकेगी। हालांकि समाज कल्याण विभाग इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाकर सभी के आधार का प्रमाणीकरण की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण यानी केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है। जिन्होंने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, इस शनिवार तक इन इनके खाते में तीन-तीन हजार रुपये भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत एक लाख 48 हजार 508 लाभार्थी चिह्नित हैं। 63 हजार 23 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण हो चुका है। लेकिन, 85 हजार 485 लोगों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इन लोगों के पेंशन पर संकट उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करा सकते हैं आधार प्रमाणीकरण

पेंशनर वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर आधार प्रमाणीकरण किया जा सकता है। इसके लिए जन सुविधा केंद्रों, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट या स्वयं के मोबाइल से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

आज से आयोजित होंगे विशेष शिविर

समाज कल्याण विभाग की ओर से 11 से 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाकर पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर पंचायत स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने निर्देश दिया है कि तहसील, ब्लॉक, नगर पंचायत स्तर पर संबंधित अधिकारी आधार प्रमाणीकरण की प्रगति से प्रतिदिन जिला समाज कल्याण अधिकारी को अवगत कराएंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जिन पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है, उनके खाते में पेंशन की धनराशि इस बार नहीं भेजी जाएगी। प्रमाणीकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक 11 से 30 जुलाई तक शिविर लगाया जाएगा। इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। उम्मीद है कि इस महीने सभी लाभार्थियों का प्रमाणीकरण करा लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed