फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   officers visited containment jone

संक्रमण के साथ बढ़े कंटेनमेंट एरिया, अफसरों ने लिया जायजा

Wed, 15 Jul 2020 04:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
officers visited containment jone
कोरोना संक्रमित मिलने पर नगर पंचायत खड्डा का एक मोहल्ला सील कराया गया । - फोटो : KUSHINAGAR
संक्रमण के साथ बढ़े कंटेनमेंट एरिया, अफसरों ने लिया जायजा
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ कंटेनमेंट एरिया भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे न केवल प्रभावित गांवों के लोगों को बीमारी का भय सता रहा है, बल्कि उनकी परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों और गांवों में पहुंचकर प्रशासन ने सड़कों को सील कराया।
पडरौना शहर के साहबगंज मोहल्ले में भी बुधवार को दो संक्रमित मरीजों के मिलने पर एसडीएम सदर व सीओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और मोहल्लों को सील करा दिया। लोगों से कंटनेमेंट एरिया से बाहर न जाने को कहा। इसके अलावा पुलिस लाइन में भी एक पॉजिटिव केस मिला।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पूर्व मे छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रशासन ने इन गांवों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सील कराया है। बुधवार को एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया तथा एसओ कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी ने इन गांवों में पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की। तीन दिनों के अंदर कोहरवलिया, प्रान छापर, मिश्रपट्टी, गंगौली, गांगरानी तथा हरैया में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनका इलाज लक्ष्मीपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल-1 अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित 58 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत
कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा के टोला सुकरौली निवासी 58 वर्षीय संक्रमित मरीज की बुधवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गोरखपुर के राजघाट पर किया गया।
इस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ ही सांस लेने में तकलीफ थी। मंगलवार को सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया था। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि इसका दस वर्षों से इलाज चल रहा था। इस बीच कोरोना से संक्रमित हो गया। कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य टीम लगाकर मृतक के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को चिह्नित कर उनका सैंपल जांच में भेजा जाएगा।
संक्रमित किराना व्यवसायी का वार्ड सील
खड्डा। कोरोना पॉजिटिव मिले किराना व्यवसायी पिता-पुत्र के वार्ड को सील कर दिया गया है। दोनों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। किराना व्यवसाय के चलते अन्य लोगों के संक्रमित होने का अंदेशा बढ़ गया है।
गल्ला मंडी का परिवार कुछ दिन पूर्व कप्तानगंज कस्बे में मांगलिक कार्यक्रम में आया था। उसमें शामिल कई लोग पॉजिटिव पाए गए थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके सैंपल भेजे गए थे। रिपोर्ट आई तो पिता-पुत्र पॉजिटिव निकले। प्रशासन ने इनके सीधे संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। बुधवार को दोनों को लक्ष्मीपुर एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। नायब तहसीलदार रवि यादव ने बताया कि मोहल्ले को सील कर दिया गया है।
बसंतपुर और कोटवा में विदेश से लौटे थे युवक
पकड़ियार बाजार/कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के दो गांवों में विदेश से लौटे युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने इनके मोहल्ले को सील कर दिया है।

बसंतपुर में 27 जून को विदेश से घर आए एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में सैंपल दिया था। उसे होम क्वारंटीन की सलाह दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली थी। 13 जुलाई को उसने कोटवा अस्पताल पर दोबारा सैंपल दिया था। इसके अलावा कोटवा निवासी विदेश से लौटे एक अन्य युवक ने भी 10 जुलाई को सैंपल दिया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना संक्रमित मिले। गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित युवकों को एंबुलेंस से लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल भेजा था। नायब तहसीलदार रवि यादव, एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद ने दोनों गांवों में पहुंचकर ग्राम प्रधान के सहयोग से रास्तों को सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed