{"_id":"5f561c4f8ebc3e54e65765f6","slug":"offensive-photo-of-student-on-social-media-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई से नाराज प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफाई से नाराज प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की फोटो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Sep 2020 05:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में बेवफाई से नाराज एक प्रेमी ने अपनी ही गांव की प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होते ही गांव का माहौल गर्म हो गया। नाराज प्रेमिका अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंच गांव के युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस आनन-फानन में सोशल मीडिया से फोटो को डिलीट करवाकर आरोपी की खोज में जुट गई। उधर शिकायत की जानकारी पर आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया।
ये है पूरा मामला
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा इंटर में पढ़ती है। गांव के ही एक युवक से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध है। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बात से नाराज प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का अश्लील फोटो और वीडियो दो दिन पूर्व गांव के एक वाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश जारी
फोटो और वीडियो वायरल होते ही गांव का माहौल गर्म हो गया। लोग तरह- तरह की चर्चा करने लगे। किसी ने इस बात की जानकारी छात्रा और उसके परिवारवालों को दी। प्रेमी के कारनामे से नाराज छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची।
आरोपी के खिलाफ फोटो वायरल कर छवि धूमिल कर बदनाम करने की तहरीर दी। जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने फोटो को सोशल मीडिया से डिलीट करा आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
उधर छात्रा के थाने पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक गांव छोड़ फरार हो गया। इस बाबत एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है।
आरोपी के खिलाफ फोटो वायरल कर छवि धूमिल कर बदनाम करने की तहरीर दी। जानकारी पर हरकत में आई पुलिस ने फोटो को सोशल मीडिया से डिलीट करा आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
उधर छात्रा के थाने पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक गांव छोड़ फरार हो गया। इस बाबत एसएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है।