फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ODOP loans will be able to get up to Rs 10 lakh without guarantee

इस बैंक से बिना गारंटी ले सकेंगे 10 लाख रुपये तक लोन, जानिए कैसे?

Sat, 23 Jan 2021 02:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 02:41 AM IST
सार

  • लीड बैंक मैनेजर के पत्र के बाद यूपी बड़ौदा बैंक ने दी लिखित सहमति
  • अब तक सिर्फ दो लाख रुपये तक के बिना गारंटी के लोन का था प्रावधान

विज्ञापन
ODOP loans will be able to get up to Rs 10 lakh without guarantee
Bank Loan - फोटो : pixabay

विस्तार

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत रेडीमेड गारमेंट संबंधी उद्योग शुरू करने में अब उद्यमियों को 10 लाख रुपये तक कोलेट्रल फ्री (बिना गारंटी) लोन मिल सकेगा। उद्योग विभाग की ओर से इस संबंध में लीड बैंक को शासनादेश दिया गया है। लीड बैंक, यूपी बड़ौदा बैंक समेत अन्य को इस संबंध में सर्कुलर भेज रहा है। यूपी बड़ौदा बैंक ने इस संबंध में लिखित सहमति भी दे दी है।

विज्ञापन


दरअसल, गोरखपुर में ओडीओपी के तहत पहले टेराकोटा उत्पाद ही था। ऐसे में बैंकों द्वारा केवल दो लाख रुपये तक ही बिना गारंटी के लोन दिया जा रहा था। गीडा में आयोजित रेडीमेड गारमेंट संबंधी सेमिनार के दौरान लीड बैंक मैनेजर ने सिर्फ दो लाख रुपये बिना गारंटी लोन की बात कही थी।
विज्ञापन


यह भी कहा था कि रेडीमेड गारमेंट के ओडीओपी के दूसरे उत्पाद के रूप में मंजूरी संबंधी अलग से सर्कुलर बैंक को नहीं मिला है। ऐसे में पुराने सर्कुलर के अनुसार ही बिना गारंटी के दो लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

अधिकारियों ने क्या कहा?

उपायुक्त (उद्योग) आरके शर्मा ने कहा कि ओडीओपी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन देने का प्रावधान है। लीड बैंक मैनेजर को इस संबंध में सर्कुलर भेज दिया गया है। ऐसे में कोई भी उद्यमी रेडीमेड गारमेंट संबंधी उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी ले सकेंगे।

लीड बैंक मैनेजर रामाधार ने कहा कि लीड बैंक की ओर से यूपी बड़ौदा बैंक के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था। इसके बाद बैंक द्वारा लिखकर दिया गया है कि ओडीओपी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन दिया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग की ओर से भी इस संबंध में सर्कुलर भेजने की बात कही गई है, जिसे सभी बैंकों को भेज दिया जाएगा। सरकार की योजना के अनुसार सभी बैंक ओडीओपी योजना के तहत बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed