फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   objectionable video of woman went viral

Kushinagar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, शिकायत करने पर युवक ने झोपड़ी में लगाई आग

Thu, 10 Nov 2022 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Nov 2022 05:33 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि सुलह-समझौता नहीं करने पर युवक ने मंगलवार की रात उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बच्चों सहित भागकर महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। बुधवार को सीओ खड्डा से मिलकर महिला ने घटना की सूचना दी।  

विज्ञापन
objectionable video of woman went viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करके युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला के पुलिस से शिकायत करने पर मंगलवार की रात युवक ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव की महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर युवक ने वायरल कर दिया है। तीन अक्तूबर को महिला ने इसकी शिकायत थाने पर की। आरोप है कि पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक ने महिला पर सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि सुलह-समझौता नहीं करने पर युवक ने मंगलवार की रात उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बच्चों सहित भागकर महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। बुधवार को सीओ खड्डा से मिलकर महिला ने घटना की सूचना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed