{"_id":"636ce877e964dd701b4ca8c4","slug":"objectionable-video-of-woman-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, शिकायत करने पर युवक ने झोपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला का आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, शिकायत करने पर युवक ने झोपड़ी में लगाई आग
Thu, 10 Nov 2022 05:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:33 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि सुलह-समझौता नहीं करने पर युवक ने मंगलवार की रात उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बच्चों सहित भागकर महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। बुधवार को सीओ खड्डा से मिलकर महिला ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करके युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला के पुलिस से शिकायत करने पर मंगलवार की रात युवक ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव की महिला का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर युवक ने वायरल कर दिया है। तीन अक्तूबर को महिला ने इसकी शिकायत थाने पर की। आरोप है कि पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक ने महिला पर सुलह का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि सुलह-समझौता नहीं करने पर युवक ने मंगलवार की रात उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। बच्चों सहित भागकर महिला ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। बुधवार को सीओ खड्डा से मिलकर महिला ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।