{"_id":"5fad93ba8ebc3e9b874ee7dc","slug":"obc-cadre-admission-to-ba-in-gorakhpur-university-from-17-gorakhpur-city-news-gkp373093863","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग का बीए में प्रवेश 17 नंवबर से, कट ऑफ मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग का बीए में प्रवेश 17 नंवबर से, कट ऑफ मेरिट जारी
Fri, 13 Nov 2020 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दिवाली के बाद बीए में प्रवेश 17 नवंबर से एक बार फिर शुरू होगा। बीए के प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कट ऑफ मेरिट जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि 17 से 21 नवंबर तक अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया दीक्षा भवन में संपन्न की जाएगी। बीए में विषयों का आवंटन रिक्त सीटों के सापेक्ष ही किया जाएगा।
विज्ञापन
यह होगी कट ऑफ मेरिट
17 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (86 या उससे अधिक अंक), विशेष संपर्क अन्य पिछड़ा वर्ग (समस्त अभ्यर्थी)
18 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (84 या उससे अधिक अंक)
18 नवंबर (12:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (82 या उससे अधिक अंक)
19 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (80 या उससे अधिक अंक)
18 नवंबर (12:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (78 या उससे अधिक अंक)
21 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (76 या उससे अधिक अंक)
बीए-एलएलबी का प्रवेश 17-18 को
विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश 17 व 18 नवंबर को लिए जाएंगे। सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45 फीसदी और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
साथ ही अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2020 को 22 वर्ष या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए वित्त अधिकारी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाम का गोरखपुर विश्वविद्यालय के पक्ष में 38000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा। विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तिथिवार इस कट ऑफ मेरिट पर प्रवेश लिया जाएगा।
17 नवंबर
अनारक्षित: 138 या उससे अधिक अंक
अनारक्षित (प्रतीक्षा सूची): 126 या उससे अधिक अंक
अनारक्षित (केवल छात्राएं): 122 या उससे अधिक अंक
18 नवंबर
अन्य पिछड़ा वर्ग: 126 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (प्रतीक्षा सूची): 108 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल छात्राएं): 104 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति: 104 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति (प्रतीक्षा सूची): 74 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति (केवल छात्राएं): समस्त अभ्यर्थी
अनु. जनजाति: सभी अभ्यर्थी