फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now you can donate plasma in BRD, apheresis machine has arrived, facility will be available from next week

अब बीआरडी में भी कर सकेंगे प्लाज्मा दान, एफेरेसिस मशीन पहुंची, अगले सप्ताह से मिलने लगेगी सुविधा

Sat, 31 Oct 2020 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Now you can donate plasma in BRD, apheresis machine has arrived, facility will be available from next week
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
कोराना संक्रमण से मुक्त लोग अब आसानी से प्लाज्मा दान कर सकेंगे। फातिमा अस्पताल के बाद अगले सप्ताह से यह सुविधा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी उपलब्ध होगी। बीआरडी में लाई गई एफेरेसिस मशीन के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया गया है। लाइसेंस मिलते सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पैथोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. शैला मित्रा ने बताया कि यह मशीन प्लेटलेट्स की कमी से जूझने वाले डेंगू, ल्यूकेमिया, एप्लास्टिक, एनीमिया आदि के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगी। कोरोना मरीजों को चढ़ाया जाने वाला प्लाज्मा इस मशीन से आसानी से निकाला जा सकेगा। इस उपकरण के लगने से मरीज को प्लेटलेट्स के लिए कई यूनिट रक्त की जरूरत नहीं पड़ेगी। नतीजतन अधिक रक्तदाताओं को को तलाशने की आवश्यकता नहीं होगी। डॉ. शैला ने बताया कि प्लेटलेट्स या प्लाज्मा निकाल कर मशीन शेष रक्त को दानदाता के शरीर में लौटा देगी।
विज्ञापन


एक यूनिट रक्त से निकाल सकेंगे पांच गुना ज्यादा प्लेटलेट्स
ब्लड बैंक के प्रभारी डा. राजेश कुमार राय ने बताया कि एफेरेसिस मशीन एक दानदाता के रक्त से प्लेटलेट्स या प्लाज्मा अलग करने और बाकी रक्त दानदाता के शरीर में वापस लौटाने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लेती है। साधारण रक्तदान में एक यूनिट रक्त से मात्र पांच हजार प्लेटलेट्स व 160 मिलीलीटर प्लाज्मा निकलता था। इस मशीन के जरिए एक यूनिट रक्त से 30 हजार प्लेट्लेट्स व 450 मिलीलीटर प्लाज्मा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed