फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now you can do cashless travel in roadways buses

खुशखबर: अब रोडवेज की बसों में कर सकेंगे कैशलेस सफर, गोरखपुर को मिल जाएंगी एंड्रॉइल ईटीएम

Wed, 08 Jun 2022 01:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

पुरानी मशीनों से परिचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों से परिचालकों का विवाद हो जाता है। नई ई-टिकटिंग मशीनें तेजी से कार्ड को रीड कर लेंगी।

विज्ञापन
Now you can do cashless travel in roadways buses
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले महीने से रोडवेज बसों में यात्री कैशलेस सफर कर सकेंगे। इसके लिए गोरखपुर परिक्षेत्र को एक हजार एंड्रॉइड ई-टिकटिंग मशीनें मिलेंगी। मुख्यालय से आए जिम्मेदारों ने परिचालकों को पहले चरण का प्रशिक्षण दे दिया है। अंतिम प्रशिक्षण मशीन आने के बाद दिया जाएगा।

विज्ञापन


कैशलेस व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड के अलावा गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि से बस के टिकट खरीद सकेंगे। परिवहन निगम के अफसरों के अनुसार, लखनऊ और गाजियाबाद में हाईटेक एंड्रॉइड ई-टिकटिंग मशीनों का ट्रायल पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में गोरखपुर रोडवेज में ट्रायल होना है। इसके लिए परिवहन निगम ने करीब एक हजार ई-टिकटिंग मशीन की मांग की थी, जिसके जुलाई में आने की संभावना है।

विज्ञापन

पुरानी मशीनों से होती है दिक्कत

पुरानी मशीनों से परिचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों से परिचालकों का विवाद हो जाता है। नई ई-टिकटिंग मशीनें तेजी से कार्ड को रीड कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के आरएम पीके तिवारी ने कहा कि एक हजार ई-टिकटिंग मशीन अगले महीने मिल जाएंगी। प्रथम चरण का प्रशिक्षण परिचालकों को दे दिया गया है। मशीनें मिलने के बाद अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को कैशलेस सुविधा मिलने लगेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed