{"_id":"5fcf3b118ebc3ecfba097c91","slug":"now-withdraw-money-from-atm-without-card-by-sbi-yono-app-and-cardless-cash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड घर भूल गए तो भी निकाल सकते हैं पैसे, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड घर भूल गए तो भी निकाल सकते हैं पैसे, जानिए कैसे
Tue, 08 Dec 2020 02:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में जमा पैसे निकालने का सबसे आसान तरीका डेबिट कार्ड होता है, लेकिन अगर आप एटीएम कार्ड घर भूल गए हैं तो भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि कार्ड एक्सपायर हो चुका होता है और हमें मालूम भी नहीं पड़ता। ऐसी स्थिती में अकाउंट में पैसा होने के बाद भी कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में आप बिना कार्ड के पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि इस सुविधा का लाभ कुछ ही बैंक के ग्राहक उठा सकते हैं। स्टेट बैंक, एचडीएफसी समेत कुछ बैंक ये सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के खाताधारकों के लिए बिना कार्ड के पैसे निकालना सबसे आसान है। इसके लिए आपको एसबीआई का योनो कैश ऐप ( SBI YONO APP) डाउनलोड करना होगा। एसबीआई के खाताधारक देशभर में स्थित किसी भी एसबीआई एटीएम से योनो कैश की सहायता से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
पैसे निकालने के लिए एप में कैश ट्रांजेक्शन चुनना होगा और छह डिजिट का रेफरेंस आई डालना होगा। ये प्रोसेस कंप्लीट होने के 30 मिनट के अंदर आपको एटीएम से कैश निकालना होगा और एटीएम पर भी योनो कैश का ऑप्शन सेलेक्ट कर प्रोसेस पूरा कर आप तुरंत कैश निकाल सकते हैं।
एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के ग्राहकों को ‘कार्डलेस कैश’ का ऑप्शन चुनना होगा और वहां बेनिफिशियरी को ओटीपी, मोबाइल नंबर और नौ डिजिट की ऑर्डर आईडी भरने पर कैश निकाला जा सकेगा।
एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के ग्राहकों को ‘कार्डलेस कैश’ का ऑप्शन चुनना होगा और वहां बेनिफिशियरी को ओटीपी, मोबाइल नंबर और नौ डिजिट की ऑर्डर आईडी भरने पर कैश निकाला जा सकेगा।