{"_id":"6322ed87a0ae7c0b0d4c368c","slug":"now-ug-pg-and-phd-students-will-live-together-in-ddu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अब एक साथ रहेंगे यूजी पीजी व पीएचडी के छात्र, 17 सितंबर को जारी होगी छात्रावास आवंटन की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अब एक साथ रहेंगे यूजी पीजी व पीएचडी के छात्र, 17 सितंबर को जारी होगी छात्रावास आवंटन की सूची
Thu, 15 Sep 2022 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अब स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्र एक साथ रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों के आवंटन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। नई व्यवस्था इसी सत्र से लागू होगी। छात्रावास आवंटन की सूची 17 सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों में आपसी सद्भाव बढ़ेगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत संतकबीर छात्रावास में पीएचडी, परास्नातक के छात्रों के साथ स्नातक द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष और स्पोर्ट्स फलोशिप के छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद छात्रावास पीएचडी, परास्नातक, बीएड, एमएड के साथ एलएलबी और बीए-एलएलबी के छात्रों को आवंटित किया जाएगा। गौतमबुद्ध छात्रावास में बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष छात्रों के साथ पीएचडी और स्पोर्ट्स फेलोशिप के छात्र एवं आरपी शुक्ला छात्रावास में बीएससी एजी, बीटेक, बीबीए और बीसीए के विद्यार्थी रहेंगे।
विज्ञापन
तत्काल भर दें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म नहीं भरा है, तत्काल भर लें। जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं जमा किया है, उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
बिना आवंटन नहीं रह पाएंगे छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आवंटन के किसी भी छात्र को छात्रावास में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने पर छात्रों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।