{"_id":"63ad193f701d9d39670fcc8b","slug":"now-there-is-not-a-single-corona-patient-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में अब एक भी कोरोना के मरीज नहीं, 942 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में अब एक भी कोरोना के मरीज नहीं, 942 लोगों की हुई जांच
Thu, 29 Dec 2022 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:06 AM IST
सार
नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार को सबसे ज्यादा पिपराइच में जांच हुई। यहां 99 लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें 66 एंटीजन से और 33 आरटीपीसीआर के लिए नमूने लिए गए। महानगर के 22 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर 130 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई जांच में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। जबकि, बीते रविवार को मिले दोनों संक्रमित भी निगेटिव पाए गए हैं। जिसके बाद विभाग ने एक बार फिर जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिले के 23 स्थानों पर कोरोना संक्रमण की जांच हुई। इस दौरान 942 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 726 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। इसके अलावा 216 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर 67 यात्रियों की जांच हुई। रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर 111 लोगों की जांच हुई। जिसमें 48 आरटीपीसीआर के नमूने लिए गए। जबकि 63 लोगों की एंटीजन से जांच हुई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार को सबसे ज्यादा पिपराइच में जांच हुई। यहां 99 लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें 66 एंटीजन से और 33 आरटीपीसीआर के लिए नमूने लिए गए। महानगर के 22 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर 130 लोगों की जांच हुई।