{"_id":"5ebd0d87e9315217196f3ee4","slug":"now-school-will-get-rating-on-health-of-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों की सेहत पर स्कूल को मिलेगी रेटिंग, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्रों की सेहत पर स्कूल को मिलेगी रेटिंग, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
Thu, 14 May 2020 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 May 2020 02:51 PM IST
सार
- सीबीएसई की ओर से संचालित स्कूलों में पढ़ाई के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी होगा फोकस
- अच्छी रेटिंग पाने वाले स्कूल को पीएम मोदी के हाथों किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के संकट काल में स्कूली शिक्षा में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। स्कूलों में जहां सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत पालन होगा, वहीं पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर बोर्ड का पूरा फोकस होगा।
विज्ञापन
इसे लेकर अब विद्यार्थियों की तंदुरुस्ती पर स्कूलों को रेटिंग मिलेगी। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) से संचालित स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की सेहत पर भी अब फोकस किया जाएगा। इसका आदेश बोर्ड से संचालित 104 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस मुहिम से जहां स्कूलों में आपस में अच्छी रेटिंग हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं विद्यार्थियों की सेहत में भी सुधार होगा। अच्छी रेटिंग हासिल करने वाले स्कूल को फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने पर प्रधानमंत्री के हाथों स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने का मौका मिलेगा, प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 12 से 19 साल के किशोर/युवा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। देश की एक तिहाई आबादी को लाइफ स्टाइल संबंधी बीमारियों का खतरा है। ऐसा फिजिकल एक्टिविटी बंद होने के कारण हो रहा है। इनमें बच्चों की संख्या 35 करोड़ है। ऐसे में केंद्र के आह्वान पर फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया गया है।
फिट इंडिया स्कूल की रेटिंग हासिल स्कूलों को (www.fitindia.gov.in)पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो भी स्कूल अच्छा परफार्म करेंगे, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से सम्मानित करवाए जाने की भी योजना बन रही है।
फिट इंडिया स्कूल की रेटिंग हासिल स्कूलों को (www.fitindia.gov.in)पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूल को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जो भी स्कूल अच्छा परफार्म करेंगे, उन्हें राज्य और केंद्र सरकार से सम्मानित करवाए जाने की भी योजना बन रही है।