{"_id":"61f505ff94074167fd11f526","slug":"now-qr-code-will-be-mandatory-on-medicine-leaves-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब दवाओं के पत्ते पर क्यूआर कोड होगा अनिवार्य, स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब दवाओं के पत्ते पर क्यूआर कोड होगा अनिवार्य, स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
Sat, 29 Jan 2022 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:46 PM IST
सार
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि दवाओं के पैक और स्ट्रिप पर क्यूआर कोड होने से नकली दवाओं का कारोबार बंद हो जाएगा। जनवरी 2023 के बाद बिना क्यूआर कोड के दवाएं बाजार में नहीं बिक सकेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब दवाओं के पैक और स्ट्रिप (पत्ते) पर क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड होगा। इसके बिना कोई भी दवाएं बाजार में नहीं बेची जा सकेंगी। क्यूआर कोड स्कैन करते ही कंपनी का नाम, बैच नंबर, लाइसेंस नंबर, पता सहित सभी जानकारियां मिल सकेंगी।
इसे लेकर केंद्र सरकार ने दवा कंपनियों को आदेश दिया है। इस सुविधा के बाद से नकली और मिलावटी दवाओं के कारोबार पर अंकुश लग जाएगा। साथ ही सही दवाएं मरीजों को मिल सकेंगी।
जानकारी के मुताबिक, बाजार में बड़ी मात्रा में नकली और अधोमानक दवाएं बेचने की शिकायत लगातार मिलती रहती हैं। पिछले दिनों महराजगंज में बड़े पैमाने पर इसकी बड़ी खेप भी पकड़ी गई थी। इसके अलावा जौनपुर में भी भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई थीं। इस पर अंकुश लग सके, इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी दवा कंपनियों के पत्ते पर क्यूआर कोड जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि दवाओं के पैक और स्ट्रिप पर क्यूआर कोड होने से नकली दवाओं का कारोबार बंद हो जाएगा। जनवरी 2023 के बाद बिना क्यूआर कोड के दवाएं बाजार में नहीं बिक सकेंगी।
दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से नकली दवाओं के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा। समिति इसकी मांग काफी दिनों से कर रही थी। अब लोगों को असली दवाएं बाजार में मिल सकेंगी।