फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now order available for covid injection who gets Donald Trump in america

एंटीबॉडी काकटेल: अब ऑर्डर पर मिलेगा डोनाल्ड ट्रंप को लगने वाला इंजेक्शन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 26 May 2021 09:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 May 2021 09:55 PM IST
सार

हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को गंभीर होने से बचाने को लगाया जाता है यह इंजेक्शन, दो दिन में गोरखपुर आ जाएगा इंजेक्शन।

विज्ञापन
Now order available for covid injection who gets Donald Trump in america
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमित होने पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जो एंटीबॉडी काकटेल इंजेक्शन लगाया गया था, वह इंजेक्शन ऑर्डर पर जिले में एक से दो दिनों के अंदर आ जाएगा। यह इंजेक्शन कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को लगाया जाता है। जिससे कि वे गंभीर अवस्था में पहुंचने से बच जाएं। इस इंजेक्शन के दो डोज की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस इंजेक्शन को सिप्ला और रोश फार्मा कंपनियों ने बनाया है। इसके एक वायल में दो डोज हैं। एंटीबाडी काकटेल दो दवाओं कैसिरिविमैब और इमदेविमैब का मिश्रण है। एक वायल से दो मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंजेक्शन में मोनोक्लोनल एंटीबाडी है, जो संक्रमण के दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बीमारी से लड़ने में मदद करती है। इस इंजेक्शन को दोनों कंपनियों ने मिलकर 25 अप्रैल को लांच किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि इंजेक्शन महंगा है। इसे डॉक्टरों के ऑर्डर मिलने पर ही मंगवाएंगे। ऑर्डर मिलने के 24 घंटे के अंदर कंपनी इंजेक्शन उपलब्ध करा देगी। यह इंजेक्शन हल्के लक्षण वाले मरीजों को लगना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed