फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now not necessary to take appointment for registry in gorakhpur

खुशखबर: रजिस्ट्री के लिए अब नहीं लेना होगा अप्वाइंटमेंट, आईजी स्टांप ने दिया ये खास निर्देश

Fri, 12 Jun 2020 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 01:22 PM IST
सार

  • कोरोना संकट के चलते दफ्तर आने वालों की संख्या सीमित करने को बनाई गई थी व्यवस्था
  • आईजी स्टांप ने सभी कमिश्नर, डीएम व विभाग के अफसरों को दिया निर्देश
  • बैनामे के लिए लंबी वेटिंग चलने की वजह से प्रभावित हो रही थी आय

विज्ञापन
Now not necessary to take appointment for registry in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए अब विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना जरूरी नहीं होगा। इस संबंध में महानिरीक्षक स्टांप (आईजी निबंधन) ने कमिश्नर, डीएम, डीआईजी व एआईजी स्टांप को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना काल में रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा कराने वालों की संख्या सीमित करने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था शुरू की गई थी। सभी स्टांप दफ्तरों में एक दिन में अधिकतम 30 लोगों को ही अप्वाइंटमेंट मिल रहा था।
विज्ञापन


शुरू में तो व्यवस्था ठीक थी मगर लॉकडाउन में छूट बढ़ने के साथ ही बैनामा कराने के लिए भी लंबी वेटिंग शुरू हो गई। गुरुवार तक पांच से सात दिन तक की वेटिंग चल रही थी। इससे आम आदमी को दिक्कत तो हो ही रही थी, राजस्व भी प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई महीने में स्टांप से होने वाली आय में गोरखपुर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर था। जिले को रजिस्ट्री से 12.43 करोड़ रुपये की आय हुई थी। इसे देखते हुए आईजी स्टांप ने अप्वाइंटमेंट की अनिवार्यता खत्म कर इस व्यवस्था को वैकल्पिक कर दिया। यानी यदि कोई चाहे तो अप्वाइंटमेंट ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed