फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now mafia Ajit Shahi went to jail on charges of extortion and intimidation

Gorakhpur News: अब माफिया अजीत शाही रंगदारी और धमकाने के आरोप में गया जेल, रिमांड की अर्जी मंजूर

Fri, 26 May 2023 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 01:48 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शाहपुर थाने में दर्ज केस में पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी थी। कोर्ट ने अर्जी को मंजूर करते हुए शाहपुर के केस में रिमांड पर लेकर 14 दिन के लिए जेल भेजा है।

विज्ञापन
Now mafia Ajit Shahi went to jail on charges of extortion and intimidation
माफिया अजीत शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर का माफिया अजीत शाही के खिलाफ कोर्ट ने बृहस्पतिवार को शाहपुर थाने में रंगदारी और धमकाने के मामले में दर्ज केस में दी गई रिमांड को मंजूर कर लिया। पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने अजीत शाही को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब अगली पेशी 14 दिन बाद कोर्ट में होगी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस केस की जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द इस प्रकरण में चार्जशीट दाखिल कर दी जाए, ताकि केस कोर्ट में ट्रायल पर आ जाए। उधर, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा जांची। क्योंकि, माफिया वकील के पोशाक में ही हाजिर हुआ था, इस वजह से एक-एक बिंदु को एसएसपी ने देखा और अधिवक्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी की शिकायत पर घर पहुंची पुलिस, नहीं मिला बुजुर्ग, आधी उम्र की महिला से हुई है मोहब्बत
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में घुसकर कर्मचारियों को धमकाने के मामले में 12 मई को अजीत शाही, अनिल सिंह विशेन व अन्य पर बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगी थीं, लेकिन इसी बीच वकील के पोशाक में 18 मई को माफिया कोर्ट में हाजिर हो गया।


माफिया अजीत शाही जेल पहुंचने के बाद बैंक में हुए विवाद के मामले में शाहपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में गई थी। कोर्ट की अर्जी पर उसकी तलबी बृहस्पतिवार को की गई थी। इसी दौरान पुलिस की ओर से रिमांड की अर्जी दी गई। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए माफिया को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शाहपुर थाने में दर्ज केस में पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी थी। कोर्ट ने अर्जी को मंजूर करते हुए शाहपुर के केस में रिमांड पर लेकर 14 दिन के लिए जेल भेजा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed