फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now location of history sheeter will be visible on one click

Gorakhpur News: अब एक क्लिक पर नजर आएगा हिस्ट्रीशीटर का ठिकाना, रात में दबिश के दौरान होगी आसानी

Tue, 13 Jun 2023 06:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jun 2023 06:02 AM IST
सार

आईजी गोरखपुर रेंज रविंद्र ने कहा कि बदमाशों की हिस्ट्रीट में उनके घर का अक्षांश और देशांतर दर्ज किया जा रहा है। इससे उनके घर की लोकेशन मोबाइल फोन पर एक क्लिक से सामने आ जाएंगी। रेंज के सभी जिलों को निर्देश दिया गया है।  
 

विज्ञापन
Now location of history sheeter will be visible on one click
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के किसी मोहल्ले-गांव में हिस्ट्रीशीटर का घर खोजने में पुलिस को परेशान नहीं होना पड़ेगा। रात में दबिश के पुलिस टीम मोबाइल फोन पर एक क्लिक करके हिस्ट्रीशीटर के घर की लोकेशन जान लेगी। सीसीटीएनएस के जरिए हिस्ट्रीशीटरों के घरों को लोकेशन (जगह) दर्ज करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें हिस्ट्रीशीटर के ब्यौरे के साथ ही उसके घर का अक्षांश और देशांतर भी दर्ज हो रहा है। डीजीपी मुख्यालय से सभी जिलों में हिस्ट्रीशीटर के घर के अक्षांश व देशांतर को उसकी हिस्ट्रीशीटर में दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी हिस्ट्रीशीटर की सूचना गलत निकली तो थानेदारों को जिम्मेदार मामना जाएगा।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर घर की अक्षांश व देशांतर का डाटा यूपी 112 के सिस्टम (प्रणाली) में फीड होगा। औचक जांच के लिए, यूपी 112 को पीआरवी को उस लोकेशन पर भेजा जाएगा। इससे मौके पर नहीं जाने वाले पुलिसकर्मियों के झूठ की पोल खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: उफ! ये आषाढ़ की गर्मी: पांव भी जले और शरीर भी, बचकर रहे वरना होंगे बीमार

गोरखपुर में हैं 1505 हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के अनुसार गोरखपुर जिले में कुल 1505 हिस्ट्रीशीटर है। 1370 हिस्ट्रीशीटर अब भी सक्रिय हैं। नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोलकर पुलिस इनकी तादाद बढ़ाने में जुटी है। फिलहाल, चौरीचौरा थाने में 102, शाहपुर में 47, कैपियरगंज में 53, पीपीगंज में 62, सहजनवां में 38, गीडा में 47, चिलुआताल में 63, झंगहा में 82, पिपराइच में 81, गुलहरिया में 46, कोतवाली में 46, राजघाट में 49, तिवारीपुर में 47, कैंट में 28, खोराबार में 58, रामगढ़ताल में 20, गोरखनाथ में 62, बांसगांव में 73, गगहा में 79, बेलीपार में 51, मोला में 51, बड़हलगंज में 88, उरुवा बाजार में 40, बेलघाट में 28, खजनी में 75, सिकरीगंज में 48 और हरपुर बुदहट में 39 हिस्ट्रीशीटर हैं।

आईजी गोरखपुर रेंज रविंद्र ने कहा कि बदमाशों की हिस्ट्रीट में उनके घर का अक्षांश और देशांतर दर्ज किया जा रहा है। इससे उनके घर की लोकेशन मोबाइल फोन पर एक क्लिक से सामने आ जाएंगी। रेंज के सभी जिलों को निर्देश दिया गया है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed