फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now LIC will have two days weekly holiday due to corona

कोरोना का कहर: अब एलआईसी में सप्ताह में दो दिन रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
सार

भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू किया, शनिवार और रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

विज्ञापन
Now LIC will have two days weekly holiday due to corona
एलआईसी। - फोटो : Twitter

विस्तार

अब भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय सप्ताह में केवल 5 दिन ही खुलेंगे। भारत सरकार ने रविवार के अलावा प्रत्येक शनिवार को भी साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय की ओर से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। अब तक भारतीय जीवन बीमा निगम में रविवार के अलावा हरेक दूसरे और चौथे शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होता था। गुरुवार को भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था को लागू कर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ मिश्रा की ओर से 15 अप्रैल को जारी शासनादेश के अनुसार इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यानि अब एलआईसी दफ्तर रविवार के अलावा शनिवार को भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय जीवन बीमा निगम गोरखपुर मंडल के मैनेजर ऑपरेशन पीके सिंह का कहना है कि मुख्यालय की ओर से इस संबंध में निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में इस शनिवार को कार्यालय खुले रहेंगे। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी और अगर देर शाम तक कोई आदेश आ जाता है तो इस शनिवार को भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अवकाश के मामले में पक्षपात से बैंकर्स नाराज

भारतीय जीवन बीमा निगम में पांच दिवसीय कार्यदिवस व्यवस्था लागू होने पर बैंककर्मियों ने नाराजगी जताई है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम भी परक्राम्य लिखत अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट) के अन्तर्गत कार्यरत भारत सरकार की एक वित्तीय इकाई है।

बैंको के अन्तर्गत भी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट के तहत ही अवकाश की घोषणा की जाती है। गुरुवार को भारत सरकार ने जीवन बीमा निगम के लिए प्रत्येक शनिवार को अवकाश की घोषणा कर दी है अर्थात एलआईसी मे पांच दिनी सप्ताह लागू कर दिया गया है। सरकार का यह फैसला बैंककर्मियों का विरोधी है।

त्रिवेदी ने कहा कि सरकार का यह पक्षपात पूर्ण कदम है जिससे समस्त बैंक कर्मी आहत हैं। इसक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंक कर्मियों के बीच कोरोना की दूसरी लहर से तेजी से फैल रहे संक्रमण से राहत के लिए बैंको में भी प्रत्येक शनिवार को अवकाश की घोषणा कर पांच दिनी अवकाश की अधिसूचना जारी की जाए। अभी बैंको में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed