{"_id":"638595ce9c830a711c38f11a","slug":"now-gda-was-calling-hundred-people-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महायोजना: अभी रोजाना सौ लोगों को बुला रहा था जीडीए, आज से बढ़ेगी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महायोजना: अभी रोजाना सौ लोगों को बुला रहा था जीडीए, आज से बढ़ेगी संख्या
Tue, 29 Nov 2022 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:47 AM IST
सार
योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार से फिर सुनवाई का क्रम शुरू होगा। जीडीए, आपत्ति संख्या 301 से 400 तक के आपत्तिकर्ताओं को बुलाने के साथ ही सोमवार को जिन 201 से 300 तक के आपत्तिकर्ताओं को पूर्व में बुलावा भेजा जा चुका था, उनकी भी सुनवाई मंगलवार को ही करेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महायोजना 2031 के प्रारूप की आपत्तियों पर सुनवाई के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब रोजाना 100 से ज्यादा अपत्तिकर्ताओं को बुलाएगा।
अभी दो दिन सुनवाई हुई है। दोनों ही दिन 100-100 लोगों को ही अपना पक्ष रखने के लिए प्राधिकरण ने बुलाया था। नई महायोजना के प्रारूप को लेकर डेढ़ महीने के भीतर करीब 11 हजार लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। 27 और 28 नवंबर को अवकाश की वजह से सुनवाई नहीं हुई।
योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार से फिर सुनवाई का क्रम शुरू होगा। जीडीए, आपत्ति संख्या 301 से 400 तक के आपत्तिकर्ताओं को बुलाने के साथ ही सोमवार को जिन 201 से 300 तक के आपत्तिकर्ताओं को पूर्व में बुलावा भेजा जा चुका था, उनकी भी सुनवाई मंगलवार को ही करेगा।
जीडीए सचिव यूपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को कुल 200 आपत्तिकर्ताओं की सुनवाई होगी। इसी तरह बुधवार यानी 30 नवंबर को करीब 700 लोगों की सुनवाई होगी। ये सभी आपत्तिकर्ता महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 2 स्थित आदर्श नगर, गैस गोदाम रोड ,सरवन नगर, प्रज्ञापुरम, साईं धाम ,वसुंधरा नगर, आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं। 2031 महायोजना में इन क्षेत्रों को खुला क्षेत्र दिखाया गया है।