{"_id":"5f983bfb99153e2b955d6094","slug":"now-eat-red-ladyfinger-full-of-nutrients-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सौ किलोमीटर दूर से मंगाया गया था इस लाल भिंडी का बीज, जानिए क्या है इसमें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सौ किलोमीटर दूर से मंगाया गया था इस लाल भिंडी का बीज, जानिए क्या है इसमें खास
Wed, 28 Oct 2020 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
अपने खेत में लाल भिंडी के पौधे के पास अविनाश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बाजार में अब हरी के साथ ही साथ लाल भिंडी नजर आए तो चौकिएगा नहीं। ये भी भिंडी की ही एक प्रजाति है। फिलहाल पादरी बाजार के अविनाश कुमार इसे उपजा रहे हैं। उन्होंने इसका बीज केरल से मंगवाया है।
दरअसल, अविनाश क्षेत्र विशेष में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और उसे स्थानीय माहौल के अनुसार उगाने के प्रयास करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने केरल से लाल भिंडी का बीज मंगवाकर अपने घर के पास के खेत में लगाया।
कुछ दिन में सभी पौधों में भिंडियां आ गईं। अविनाश बताते हैं कि लाल भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। फॉलिक अम्ल की प्रचुरता के चलते गर्भवती महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभदायक है।
विज्ञापन
खासियतों से भरपूर होती है लाल भिंडी
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि भिंडी की इस हाइब्रिड प्रजाति को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के द्वारा विकसित किया गया है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन ए की मात्रा भी सामान्य भिंडी से अधिक होगी। इसके फाइबर, पैक्टिन आदि तत्व मधुमेह को नियंत्रित करने, शरीर से विषैले तत्वों के निष्पादन में सहायक होते हैं।