फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now council school children will also become smart from

Gorakhpur News: अब स्मार्ट क्लास से परिषदीय स्कूल बच्चे भी बनेंगे स्मार्ट

Thu, 11 May 2023 09:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Now council school children will also become smart from
- नगर क्षेत्र के सभी 58 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत
विज्ञापन

- संपर्क फाउंडेशन ने स्कूलों को स्मार्ट टीवी व शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में अत्याधुनिक तौर-तरीकों के माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग भी समय के साथ कदमताल कर रहा है। नगर क्षेत्र के सभी 58 परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाकर उनमें स्मार्ट क्लास की शुरुआत हो चुकी है। स्मार्ट क्लास चलने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ने लगी है।
जिला शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार काे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने कहा कि प्रथम चरण में नगर क्षेत्र के 58 स्कूलों में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए आरके सिंह ने शिक्षकों से कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जो महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं उन्हें स्कूलों में लागू करें जिससे शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन के लिए उन्हें हाईटेक बनाया जा रहा है। संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व सीइओ एचसीएल टेक्नोलाॅजी विनीत नायर व सह संस्थापक अनुपमा नायर ने नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों में मुफ्त सामग्री के साथ मुफ्त प्लग-एंड-प्ले डिवाइस उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed