फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now breast cancer screening will be done in BRD medical college gorakhpur

राहत: अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होगी स्तन कैंसर की जांच, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

Fri, 20 Aug 2021 09:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Aug 2021 09:19 AM IST
सार

अब तक यहां स्तन में गांठ की जांच अल्ट्रासाउंड से होती थी। लेकिन इससे सिर्फ गांठ का पता चल पाता था। कैंसर के लक्षणों का पता नहीं लग पाता था।

विज्ञापन
Now breast cancer screening will be done in BRD medical college gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब स्तन कैंसर की भी जांच हो सकेगी। शासन से मिली मैमोग्राफी मशीन इंस्टाल होनी शुरू हो गई है। दो दिनों के अंदर मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बीआरडी में अब तक स्तन में गांठ की जांच अल्ट्रासाउंड से होती थी। लेकिन इससे सिर्फ गांठ का पता चल पाता था। कैंसर के लक्षणों का पता नहीं लग पाता था। ऐसे में डॉक्टर गांठ का इलाज किया करते थे। आराम न मिलने पर मैमोग्राफी जांच के लिए लिखते थे। इस पर मरीजों को निजी पैथालॉजी में जांच कराने के लिए जाना पड़ता था और उन्हें दो हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब नई मशीन से मेडिकल कॉलेज में जांच कम कीमत में हो सकेगी।
विज्ञापन


रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ आरके जैन ने बताया कि मैमोग्राफी जांच में एक्सरे होता है। यह एक्सरे बेहद सूक्ष्म समस्याओं को भी पकड़ लेता है। इसमें कैल्सीफिकेशन (स्टोन जैसे अति सूक्ष्म कण) भी नजर आ जाते हैं जो कैंसर के लक्षण हैं। इसके बाद उनकी फाइन निडिल एस्पिरेशन साइटोलाजी व बायोप्सी जांच कराकर कैंसर की तस्दीक की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले करीब 20 फीसदी हैं। स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी मशीन आ गई है। दो दिनों के अंदर मशीन से जांच भी शुरू कर दी जाएगी।


कैंसर रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार रावत ने बताया कि 40 साल की उम्र के बाद हर दो साल व 50 की उम्र के बाद हर साल महिलाओं को स्तन की मैमोग्राफी जांच करानी चाहिए। इससे कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed