{"_id":"616551718ebc3e86cc143556","slug":"notice-of-attachment-pasted-at-house-of-former-councilor-ravindra-nishad-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, डुगडुगी बजाकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, डुगडुगी बजाकर की कार्रवाई
Tue, 12 Oct 2021 02:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:42 PM IST
सार
रविंद्र पर हत्या का प्रयास, धमकी सहित अन्य धाराओं में खजनी थाने में केस दर्ज है। फरार चल रहे पार्षद के घर पर पुलिस ने एलानिया कुर्की का नोटिस चस्पा कर उसके आपराधिक इतिहास से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खजनी पुलिस ने सोमवार को हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद व निषाद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र निषाद के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। रविंद्र पर हत्या का प्रयास, धमकी सहित अन्य धाराओं में खजनी थाने में केस दर्ज है। फरार चल रहे पार्षद के घर पर पुलिस ने एलानिया कुर्की का नोटिस चस्पा कर उसके आपराधिक इतिहास से लोगों को अवगत कराया।
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद पर जान से मारने के प्रयास समेत तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में खजनी पुलिस कई महीनों से आरोपित की तलाश कर रही है लेकिन वह फरार है। सोमवार को खजनी पुलिस राजघाट थाना क्षेत्र स्थित पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर पर पहुंची और सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस डुगडुगी बजाकर चस्पा किया। इस दौरान आरोपित का आपराधिक इतिहास भी लोगों को बताया गया। नोटिस चस्पा होने के 10 दिनों के भीतर आरोपित ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी।
धारा हटाने वाले रिटायर दरोगा की रोकी गई थी पेंशन
महिला के आरोप लगाने के बाद इस चर्चित मामले में एडीजी अखिल कुमार के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच कर हत्या की कोशिश की धारा हटा दी थी। मामले की जानकारी होने के बाद एडीजी ने दोबारा इसकी जांच कराने का आदेश देने के साथ ही रिटायरमेंट के चंद दिन पहले धारा हटाने वाले दरोगा की पेंशन भी रोक दी थी। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में दोबारा जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद ने बताया कि मुझे राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया जा रहा है। निषाद समाज को गुमराह करने वाले नेता खुद और अपने घरवालों को सिर्फ पद दिलाते हैं। इसका विरोध कर समाज के प्रति काम करने पर मेरा उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है, उसकी जांच एक बार पूरी हो चुकी है और आरोप गलत मिला था लेकिन फिर से उत्पीड़न करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।