फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nothing made for Rs 2500, corona probe will be done for Rs 4500

निजी लैब में कोरोना की जांच के लिए चुकानी पड़ेगी ये कीमत, जानें क्या है वजह

Mon, 04 May 2020 11:48 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Nothing made for Rs 2500, corona probe will be done for Rs 4500
नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
निजी लैब में कोरोना संक्रमण जांच के लिए लोगों को 4500 रुपये ही देने होंगे। शासन की ओर से तय किए गए 2500 रुपये में जांच नहीं होगी। नए सिरे से शासन ने इसकी मंजूरी निजी लैब संचालकों को दी है। शहर में दो निजी लैब के कलेक्शन सेंटर अब तक 70 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेज चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें 45 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अन्य सैंपल के रिपोर्ट आने बाकी है।  दिल्ली और गुरुग्राम के दो निजी लैब को जांच के लिए आईसीएमआर ने करीब 15 दिन पूर्व मंजूरी दी थी। इन्हीं लैब के दो कलेक्शन सेंटर शहर में जांच के लिए बनाए गए थे। आाईसीएमआर ने इसके लिए 4500 रुपये शुल्क तए किए थे, जिस पर कलेक्शन सेंटर जांच भी कर रही थी।
विज्ञापन

इस बीच शासन की ओर से 2500 रुपये में जांच की बात कही गई तो कलेक्शन सेंटर के संचालकों ने जांच बंद कर दी। मामला कमिश्नर और सीएमओ तक पहुंचा तो कलेक्शन सेंटर के संचालकों को बुलाया गया। इस पर उन्होंने दलील दी है कि ग्रुरुग्राम और दिल्ली में कोरोना संक्रमण जांच के लिए 4500 रुपये ही तय किए गए हैं। ऐसे में 2500 रुपये में जांच कर पाना संभव नहीं है।

इसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ और कमिश्नर को संचालकों ने ज्ञापन भी सौंपा था। मामला शासन में जाने के बाद तय हुआ है कि अब 4500 रुपये में ही निजी लैब कोरोना जांच करेंगे। पैथकाइंड लैब के डॉ संतोष ने बताया कि 4500 रुपये में जांच की मंजूरी मिली गई है।

जांच शुरू कर दी गई है। अब तक 70 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 45 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन ने 4500 रुपये में जांच की मंजूरी दे दी है। निजी अस्पताल जांच कराना शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed