{"_id":"63787d75397e825add254df1","slug":"northeast-railway-canceled-12-passenger-trains-today-and-tomorrow-due-to-operational-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दो दिन परेशान रहेंगे छह हजार रेल यात्री, इस वजह से निरस्त हुई 12 पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दो दिन परेशान रहेंगे छह हजार रेल यात्री, इस वजह से निरस्त हुई 12 पैसेंजर ट्रेनें
Sat, 19 Nov 2022 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Nov 2022 12:23 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-गोरखपुर, नौतनवा-नकहां जंगल और गोरखपुर-गोंडा-सीतापुर रेल खंड पर 12 पैसेंजर ट्रेनें दो दिन नहीं संचालित की जाएंगी। इस वजह से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वालों को दो दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन करीब 6000 रेल यात्रियों को सफर करने में दिक्कत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक कारणों से 19 और 20 नवंबर को 12 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों को जहां परेशानी होगी, वहीं रेलवे को अच्छा खासा आर्थिक नुकसान भी होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-गोरखपुर, नौतनवा-नकहां जंगल और गोरखपुर-गोंडा-सीतापुर रेल खंड पर 12 पैसेंजर ट्रेनें दो दिन नहीं संचालित की जाएंगी। इस वजह से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने वालों को दो दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कम दूरी के लिए अधिकतर लोग पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करते हैं।
इनमें अधिकतर लोग दैनिक यात्री होते हैं जो नौकरी और कारोबार की वजह से यात्रा करते हैं। ट्रेनें नहीं चलने से ऐसे लोगों को वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ेगी। पैसेंजर ट्रेनों का किराया भी कम होता है। इस वजह से लोग इसमें यात्रा करना पसंद करते हैं। इनके नहीं चलने पर जिन्हें वैकल्पिक साधन करना पड़ेगा उन्हें आने जाने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा कई लोगों को दो दिन तक अपनी यात्रा टालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

- 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05425 गोरखपुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05426 अयोध्या-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05093 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05469 गोरखपुर-नौतनवां अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05470 नौतनवां-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05471 नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 05472 नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी