{"_id":"659ef3631e1972c14f0ef686","slug":"north-eastern-railway-saved-rs-133-crore-from-solar-power-panels-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-429069-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोलर पाॅवर पैनल से पूर्वाेत्तर रेलवे ने बचाए 1.33 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोलर पाॅवर पैनल से पूर्वाेत्तर रेलवे ने बचाए 1.33 करोड़ रुपये
विज्ञापन
-4.77 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉवर पैनल से नवंबर तक 33.96 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ
-अब 137 स्थानों पर कुल 3.86 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने का काम किया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यालय पर स्थापित 4.77 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉवर पैनल से 2023-24 में नवंबर तक 33.96 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ, जिससे 1.33 करोड़ रुपये रेल राजस्व की बचत हुई। अब 137 स्थानों पर कुल 3.86 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने का काम किया जा रहा है।
इसमें पूर्वाेत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों, मुख्यालय कार्यालय भवनों, प्रशिक्षण केंद्रों, विद्यालयों एवं कारखानों की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के 10, लखनऊ मंडल के 51 एवं वाराणसी मंडल के 23 स्टेशनों सहित कुल 84 स्टेशनों पर 1.73 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, तथा वर्तमान वित्त वर्ष 2023-24 में इज्जतनगर मंडल के 72, लखनऊ मंडल के 26 एवं वाराणसी मंडल के 11 स्टेशनों सहित कुल 109 स्टेशनों पर 1.44 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है।
-- -- -- -
हरित रेल की ओर अग्रसर भारतीय रेल
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र (एमएसटीसी), विद्युत एवं सिग्नल प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास, एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, एनई रेलवे बालिका इंटर काॅलेज, बोगी शॉप, एयर ब्रेक शॉप तथा मंडल स्तर पर मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर एवं डीजल शेड, इज्जतनगर में सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा है। सौर ऊर्जा के उत्पादन के फलस्वरूप रेल राजस्व की बचत के साथ भारतीय रेल हरित रेल की ओर अग्रसर है।