फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Non veg lovers broke down when Sawan ended

गोरखपुर: सावन खत्म हुआ तो टूट पड़े नॉनवेज के शौकीन, होटल-रेस्टोरेंट रहे गुलजार

Sat, 02 Sep 2023 12:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में भी करीब 30 किलो बकरे के मीट की खपत हो गई। यहां सबसे ज्यादा लोगों ने हांडी मटन को पसंद किया। तारामंडल के बिंदास ढाबा में भी देर रात तक नॉनवेज के शौकीनों की भीड़ जमी रही।

विज्ञापन
Non veg lovers broke down when Sawan ended
मीट की दुकान पर खरीदारी करने के लिए लगी भीड़भाड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो माह बाद सावन खत्म होने के साथ ही शुक्रवार को नॉनवेज के शौकीन जायके का आनंद उठाने के लिए दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट में टूट पड़े। सुबह ही मीट की दुकानों पर भीड़ लग गई। शाम होते ही लोगों की भीड़ होटल और रेस्टोरेंट में जुटनी शुरू हो गई। देर रात तक होटल और रेस्टोरेंट गुलजार रहे।

विज्ञापन


स्थिति यह रही कि रेस्टोरेंट-होटल में लोगाें की भीड़ के सामने सीटें कम पड़ गईं। गोलघर स्थित सिंह बिरयानी के प्रोपराइटर राजू सिंह ने बताया कि सुबह से ही दुकान पर लोगों की भारी भीड़ रही। 100 किलो मुर्गे की बिरयानी बिक गई है। इसके अलावा करीब 30 किलो बकरे का मीट भी बिका। यहां पर शाम को लोग सीट नहीं मिलने पर खड़े होकर नॉनवेज खाते नजर आए।
विज्ञापन


गणेश चौराहा स्थित शेरे पंजाब रेस्टोरेंट में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग यहां नॉनवेज का आनंद लेते नजर आए। घोष कंपनी चौराहे पर स्थित नॉनवेज की दुकानों पर भी लोगाें की भारी भीड़ रही।सिनेमन रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रविकर सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सुबह से ही नॉनवेज के शौकीनों की भीड़ रही। रात तक करीब 20 किलो मुर्गे और 10 किलो बकरे के मीट से बनी डिस की बिक्री हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में भी करीब 30 किलो बकरे के मीट की खपत हो गई। यहां सबसे ज्यादा लोगों ने हांडी मटन को पसंद किया। तारामंडल के बिंदास ढाबा में भी देर रात तक नॉनवेज के शौकीनों की भीड़ जमी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed