{"_id":"5feacccf3b3aac48103940f1","slug":"nodal-officer-sanjay-r-bhusreddy-inspected-vaccine-room-in-gorakhpur-cmo-office-with-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव की नोडल अधिकारी ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव की नोडल अधिकारी ने ली जानकारी
Tue, 29 Dec 2020 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने डीएम के साथ वैक्सीन कक्ष का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव के इंतजाम देखने के लिए सोमवार को गोरखपुर जिले के नोडल अधिकारी संजय आर भूसरेड्डी, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए भवन को देखा। साथ ही इंजीनियर से वार्ता कर भवन के निर्माण की तिथि भी पूछी। इंजीनियर ने बताया कि एक जनवरी तक हर हाल में भवन बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने वैक्सीन भवन के आसपास गंदगी देखकर नाराजगी जताई। कहा कि साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। भवन निर्माण की सामग्री देखी और कहा कि गुणवत्ता पूर्ण काम होना चाहिए। अगर इसमें लापरवाही होती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने उन्हें बताया कि वैक्सीन रखने के लिए फ्रिज मिल चुके हैं। सीरिंज भी आ चुकी है। लोगों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
कोविन पोर्टल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी अपलोड कर दी गई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, एसीएमओ डॉ. नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन