फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad party's candidate rebelled, stood in the fray

Gorakhpur News: निषाद पार्टी के प्रत्याशी हुए बागी, चुनाव मैदान में डटे

Fri, 28 Apr 2023 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nishad party's candidate rebelled, stood in the fray
- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की थी भाजपा के समर्थन की घोषणा
विज्ञापन

- किया था दावा, ज्यादातर प्रत्याशी मान गए हैं बात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निषाद पार्टी के कुछ प्रत्याशी बागी हो गए हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा को दरकिनार करते हुए चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इन बागी प्रत्याशियों में एक पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दशरथ, पार्षद प्रत्याशी आरती सहित तीन प्रत्याशी शामिल हैं।
बता दें कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को एक कार्यक्रम में भाजपा मेयर मंगलेश श्रीवास्तव का समर्थन करते हुए अपने पार्टी के सभी प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़कर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन कर उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि जब उनके पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा हुई तो वह बीमार थे, उन्हें प्रत्याशियों के घोषणा की जानकारी नहीं हो सकी और न ही भाजपा से किसी तरह का संवाद हो सका। उन्होंने दावा किया था कि निषाद पार्टी पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करती है। शहर में जो आठ पार्षद और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में थे, उनमें से पांच पार्षद प्रत्याशियों से बात हो गई है। वह भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए तैयार हो गए हैं। बाकी से बात चल रही है, वह भी जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करते के लिए मान जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पर विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कोट
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निषाद पार्टी के सभी प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़कर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने को कहा है। सभी अधिकतर प्रत्याशी मान गए हैं, कुछ प्रत्याशी अभी चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही वह भी मान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र निषाद, प्रदेश अध्यक्ष, निषाद पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed