फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad party will support BJP candidates in civic elections

चुनावी दावपेंच : निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी निषाद पार्टी

Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Nishad party will support BJP candidates in civic elections
- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने की घोषणा
विज्ञापन

- कहा, तबीयत खराब होने के कारण भाजपा से नहीं हो सका संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा की निषाद पार्टी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। उनके जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
कैबिनेट मंत्री बुधवार शाम शहर के सिविल लाइंस स्थित एक मैरिज लॉन में भाजपा के मेयर प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पार्टी के प्रत्याशियों की जब घोषणा हुई तो वह बीमार थे, उन्हें प्रत्याशियों के घोषणा की जानकारी नहीं थी और न ही भाजपा से किसी तरह का संवाद हो सका।
विज्ञापन

कहा कि शहर में जो आठ पार्षद और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, उनमें से पांच पार्षद प्रत्याशियों से बात हो गई है। वह भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए तैयार हो गए हैं। बाकी से बात चल रही है, वह भी जल्द ही समर्थन करने के लिए मान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा के बाद कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले का विरोध जताया। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों से फोन से संपर्क किया। उन्हें मनाया। इसमें सुधीर के परिजनों के साथ दो महिला प्रत्याशी अभी भी भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन न कर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्हें मनाने के लिए सजातीय नेताओं को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed