{"_id":"5fb50435b7103174ac401b91","slug":"nine-year-girl-dead-in-road-accident-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत
Wed, 18 Nov 2020 04:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुड़िला में मंगलवार की रात बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों व आसपास के लोगों ने बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर और वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। अभी परिजन लखनऊ के लिए निकल ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम बगहा निवासी बुसरा खातून (9) मंगलवार की रात खेत से वापस घर लौट रही थी। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुड़िला में पहुंची, कि गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बालिका को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया। परिजन अभी बालिका को लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक गौरव यादव का कहना है कि बालिका के भाई सलमान की तहरीर पर आरोपी सोहन निवासी मुड़िला के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना व गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।