फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nine trains changed the route Due to flood in UP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बाढ़ के चलते बदला नौ ट्रेनों का रास्ता, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 04 Sep 2021 07:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

04 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल मुजफ्फरपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी। 03 सितंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।

विज्ञापन
nine trains changed the route Due to flood in UP
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर थलवारा-हायाघाट स्टेशनों के बीच रेल पुल पर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाने का निर्णय लिया है। जबकि तीन ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


शार्ट टर्मिनेशन
  • 04 सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04650 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 04 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल मुजफ्फरपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 03 सितंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
  • 06 सितंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • 06 सितंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 01062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
  • 06 सितंबर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल समस्तीपुर से चलाई जाएगी।

 

मार्ग परिवर्तन

  • 05 सितंबर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 04 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 05 सितंबर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 04 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 05 सितंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 04 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02562 नई दिल्ली-दरभंगा परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 04 सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 03 सितंबर को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 06 सितंबर को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed