{"_id":"5eb13c3b8ebc3e907c6850aa","slug":"nine-injured-in-fighting-on-two-sides-over-raw-road-construction-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: कच्ची सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: कच्ची सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले ईंट-डंडे
Tue, 05 May 2020 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मेघौली कला गांव में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मनरेगा द्वारा कच्ची सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच कुछ युवक हाथों में ईंट व डंडो के साथ गोलबंद होकर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद निर्माण कार्य को रोकने लगें।
विज्ञापन
वही काम कर रहे मजदूरों द्वारा इसका विरोध किया गया, तो आक्रोशित युवकों ने रोजगार सेवक और मनरेगा मजदूरों पर हमला बोल दिया। जिसके बाद मनरेगा मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मारपीट में मजदूर श्रवण (18), रीता (55), लीलावती (52), प्रमोद (21), इस्लाम अंसारी (25), बिक्की (20) , परबिंद( 20), रोजगार सेवक महेंद्र (30) व एक युवक हिरदेश (25) घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया।
विज्ञापन
वही सहमें मजदूरों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फावड़े व टोकरी के साथ तहसील परिसर पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। तहसील पर मजदूरों द्वारा विरोध करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने कार्रवाई की आश्वासन देकर मनरेगा मजदूरों को शांत करा दिया गया।
Trending Videos
एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
रोजगार सेवक महेंद्र ने बताया कि गांव से करीब दो सौ मीटर दूर पूरब की तरफ मनरेगा की तरफ कच्ची सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच कुछ युवक ईट व डंडो के साथ मौके पर पहुंच आए,और मजदूरों से कहासुनी करने लगे। मजदूरों ने जिसका विरोध किया,तो युवक उग्र होकर उन लोगों पर हमला बोल दिए।
वहीं युवकों का कहना है कि जिम्मेदारों द्वारा कच्ची सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता किया जा रहा था। जिसका मौके पर पहुंचकर विरोध किया गया,तो रोजगार सेवक सहित मजदूरों ने उनके साथ मारपीट करने शुरू कर दिया।
ग्राम प्रधान मुस्तकीम का कहना है कि मौके पर हम नहीं थे लेकिन जानकारी मिली है कि कुछ युवकों द्वारा मनरेगा मजदूरों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।