फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Night shelters empty people sleeping onsidewalk

अमर उजाला की पड़ताल: गोरखपुर में रैन बसेरे खाली, फुटपाथ पर सो रहे लोग

Tue, 21 Dec 2021 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Dec 2021 10:48 AM IST
सार

एडीएम सिटी विनीत सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोरखनाथ ओवरब्रिज और धर्मशाला के पास कुछ लोग सड़क किनारे सोते मिले। सभी को रैन बसेरा ले जाने की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Night shelters empty people sleeping onsidewalk
रात 10 बजे धर्मशाला बाजार ओवरब्रिज के पास फुटपाथ पर सोते लोग, जबकि धर्मशाला बाजार का रैन बसेरा खाली पड़ा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के रैन बसेरे खाली हैं, लेकिन कंपकंपाती ठंड में लोग विभिन्न इलाकों में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर सो रहे हैं। पिछले दिनों डीएम विजय किरन आनंद ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि रात में कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर सोता मिले तो उसे रैन बसेरे में ले जाया जाए।

विज्ञापन


सोमवार रात 9:00 से 10 बजे के बीच अमर उजाला की टीम ने शहर के कई इलाकों की पड़ताल की। इस दौरान गोरखनाथ ओवरब्रिज के ऊपर, यातायात चौराहा के पास और नक्को शाह बाबा की मजार के पास काफी संख्या में लोग फुटपाथ पर सोते मिले। हालांकि एक एनजीओ के लोग फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रैन बसेरे में लेकर गए।

विज्ञापन

ई-रिक्शों से रैन बसेरों तक लाने का इंतजाम

एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने सोमवार देर रात हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया। ई-रिक्शा की मदद से फुटपाथ और ओवरब्रिज की रेलिंग के आसपास सोने वालों को रैन बसेरों में ले जाया जाएगा। एडीएम का कहना है कि कोई भी व्यक्ति सर्दी में बाहर नहीं रहेगा, ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी विनीत सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गोरखनाथ ओवरब्रिज और धर्मशाला के पास कुछ लोग सड़क किनारे सोते मिले। सभी को रैन बसेरा ले जाने की व्यवस्था की गई थी। कुछ लोग गए भी, लेकिन कुछ लोग तैयार नहीं हुए। उनका तर्क था कि रोज वहीं रहते हैं और ठीक हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed