फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Night is getting cold due to westerly winds, temperature 9.3 degrees Celsius

Gorakhpur News: पछुआ हवाओं से रात हो रही सर्द, तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस

Tue, 27 Feb 2024 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Night is getting cold due to westerly winds, temperature 9.3 degrees Celsius
सोमवार को बदली छाने के कारण मौसम हुआ सुहाना। फोटो - संवाद।
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन गुना अंतर
विज्ञापन

- सोमवार को बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। इसके चलते पूरे दिन बदली छाई रही। हालांकि इधर, कुछ दिनों से दिन का मौसम शुष्क बना हुआ है। रात में पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस होने के चलते रात सर्द रही।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब तीन गुना अंतर होने के चलते लापरवाही बरतने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के साथ संक्रमण की चपेट में लोग आसानी से आ जा रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग को सोमवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव का देखने को मिला। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed