फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NGT will decide future of buildings along Ramgarh Taal gorakhpur

कल तय होगा रामगढ़ताल किनारे के सैकड़ों भवनों का भविष्य, एनजीटी करेगा इसका फैसला

Mon, 11 Jan 2021 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
NGT will decide future of buildings along Ramgarh Taal gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल किनारे के सैकड़ों भवनों के भविष्य का फैसला 12 जनवरी को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) करेगा। इसी निर्णय के आधार पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आगे की रणनीति तय करेगा। अधिकारी इस बात की तैयारी कर रहे हैं कि यदि एनजीटी से राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट की शरण ली जाएगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से रामगढ़ताल के वेटलैंड का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस दायरे में कोई भी निर्माण नहीं आ रहा है। इससे रामगढ़ताल के आसपास मकान बनवाने वालों को राहत मिली है। वहीं, एनजीटी की हाई पावर कमेटी ने रामगढ़ताल के किनारे 500 मीटर परिधि में किसी प्रकार के निर्माण को प्रतिबंधित करने एवं हो चुके निर्माण को ध्वस्त करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


इस वजह से इस दायरे में आने वाले निर्माण कार्य ठप हैं। हालांकि जीडीए की ओर से एक्शन टेकेन रिपोर्ट प्रमुख सचिव के माध्यम से दाखिल की जा चुकी है। इस बीच 500 मीटर दायरे में नए निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही है और न मानचित्र पास किया जा रहा है। वेटलैंड के नोटिफिकेशन के बाद से जीडीए को एनजीटी में पक्ष रखने के लिए मजबूत तर्क मिल चुका है। कानूनी रूप से प्राधिकरण अपना पक्ष मजबूत पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल के वेटलैंड का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एनजीटी में मामला होने के कारण अभी लोहिया आवंटियों को भी सशर्त रजिस्ट्री की अनुमति बोर्ड ने दी है। प्राधिकरण की ओर से 12 जनवरी को अपना पक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed