फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Yash Pali Clinic Seal in Chauri chaura Under informant scheme at Gorakhpur

मुखबिर योजना के तहत यूपी में पहली कार्रवाई: यहां कई वर्षों से चल रहा था लिंग परीक्षण का काम, सील किया गया क्लीनिक

Fri, 09 Apr 2021 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 10:10 AM IST
सार

  • चौरीचौरा में न्यू यश पाली क्लीनिक सील, डॉक्टर के खिलाफ तहरीर
  • जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर की कार्रवाई

विज्ञापन
New Yash Pali Clinic Seal in Chauri chaura Under informant scheme at Gorakhpur
न्यू यश पाली क्लीनिक को सील कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर लिंग परीक्षण करने के आरोप में न्यू यश पाली क्लीनिक, चौरीचौरा को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए चौरीचौरा थाने में तहरीर दी गई है। जांच टीम के मुताबिक मुखबिर योजना के तहत यूपी में पहली कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुखबिर योजना के तहत एक गर्भवती महिला को न्यू यश पाली क्लीनिक पर भेजा गया। महिला को पांच-पांच सौ रुपये के 12 नोट (छह हजार रुपये) भी दिए गए। जांच टीम के अनुसार, गर्भवती रुपये लेकर महिला डॉक्टर प्रतिमा मिश्रा के पास गई। डॉक्टर से बातचीत की और गर्भावस्था की जांच के लिए पैसे भी दे दिए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही छापा मारने वाली टीम डॉक्टर प्रतिमा मिश्रा के पास पहुंच गई। छानबीन की गई तो वही 500-500 रुपये के 12 नोट बरामद किए गए, जो कि गर्भवती को दिए गए थे। जांच टीम ने अल्ट्रासउंड मशीन को मौके से कब्जे में ले लिया और क्लीनिक को सील कर दिया गया। इस सिलसिले में डॉक्टर प्रतिमा मिश्रा का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुखबिर योजना
एडिशनल सीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि लिंग परीक्षण करने वाले डॉक्टर या अल्ट्रासाउंड संचालकों के खिलाफ मुखबिर योजना पहले से है। इस योजना में शामिल गर्भवती महिला को एक लाख और महिला के साथ जाने वाले अटेंडेंट को 60 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। इसके अलावा लिंग परीक्षण की सटीक सूचना देने वाले को 40 हजार रुपये दिया जाता है। जिस गर्भवती महिला की मदद से चौरीचौरा में पाली क्लीनिक को सील किया गया है उसे एक लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लिंग परीक्षण करने वाले जितने भी अल्ट्रासाउंड सेंटर या क्लीनिक हैं। इन सभी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। औचक चेकिंग करके इनकी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed