{"_id":"60af4eb48ebc3e38390a4be2","slug":"new-village-head-oath-taking-in-from-corona-ward-undergoing-treatment-on-oxygen-support-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नए ग्राम प्रधान ने कोरोना वार्ड से ली शपथ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नए ग्राम प्रधान ने कोरोना वार्ड से ली शपथ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा है इलाज
Thu, 27 May 2021 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 01:18 PM IST
सार
मंगलवार को पूरे जिले में 860 ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन लिया था शपथ। संक्रमित होने के कारण सुरेश नहीं ले सके थे सपथ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना वार्ड में भर्ती पिपराइच ब्लाक के ग्राम पंचायत बरईपुर से चुनाव जीते नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेश प्रसाद ने बुधवार को वार्ड से ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ली। संभवत: कोरोना वार्ड से शपथ लेने वाले पहले ग्राम प्रधान हैं। मंगलवार को पूरे जिले में 860 ग्राम प्रधानों ने ऑनलाइन शपथ लिया था लेकिन सुरेश कोरोना से संक्रमित होने के कारण शपथ नहीं ले सके थे।
डीपीआरओ के पूछने पर उन्होंने अस्पताल से ही शपथ लेने की सहमति जताई लिहाजा बुधवार को उन तक प्रपत्र पहुंचाए गए और उन्होंने वार्ड से ही ऑनलाइन शपथ ली।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बरईपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। प्राइमरी पास 51 वर्षीय सुरेश प्रसाद पुत्र सुदामा चुनाव 50 फीसद से अधिक वोट पाकर विजयी भी घोषित हुए। लेकिन शपथ लेने के पूर्व ही कोरोना संक्रमित हो गए। आक्सीजन का स्तर घटने पर निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया सुरेश प्रसाद ने अस्पताल से ही शपथ लेने पर सहमति दी थी। शपथ की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीपीआरओ ने कहा कि इन कठिन परिस्थितियों के सुरेश प्रसाद ने ग्राम विकास की जिम्मेदारी स्वीकार की। यह सराहना योग्य है।