फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Lotus Hospital sealed for taking patient hostage

गोरखपुर: मरीज को बंधक बनाने के आरोप में न्यू लोटस हॉस्पिटल सील, स्वास्थ्य विभाग ने बंधकों को कराया मुक्त

Tue, 05 Apr 2022 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 02:59 PM IST
सार

मरीज और उनके परिजनों को मुक्त कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भेजा घर, एक लाख 65 हजार रुपये देने के बाद और मांग रहे थे रुपये।

विज्ञापन
New Lotus Hospital sealed for taking patient hostage
न्यू लोटस हॉस्पिटल सील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के मरीज को बंधक बनाने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैडलेगंज स्थित न्यू लोटस हॉस्पिटल को सील कर दिया है। साथ ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिलाते हुए परिजनों के साथ घर भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले में जांच कमेटी भी बना दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के हरिहर भैंसा थाना निवासी राहुल कुमार बेलदार ने सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे से शिकायत की थी कि रिश्तेदार गोविंद को 18 मार्च को इलाज के लिए न्यू लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक लाख 65 हजार रुपये का भुगतान किया गया। लेकिन, इतने भुगतान के बाद भी और रुपये मांगे जा रहे थे, जिसे गोविंद के परिजन देने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने मरीज और परिजनों को बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए न्यू लोटस हॉस्पिटल भेजा, जहां पर परिजनों को मुक्त कराया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल अग्रिम आदेश तक सील रहेगा। इस मामले में अस्पताल संचालक का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि इलाज के नाम पर अधिक रुपये लिए गए और मरीज और परिजनों को जाने नहीं दिया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही मरीज और परिजनों को घर भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed