फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New jetty to be built near Sahara Estate, design ready

Gorakhpur News: सहारा इस्टेट के पास बनेगी नई जेट्टी, डिजाइन तैयार

Thu, 01 Feb 2024 03:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
New jetty to be built near Sahara Estate, design ready
अभी जिस जेट्टी से चल रहा क्रूज वह पुराना, पर्यटन निगम जता चुका है आपत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए ने रामगढ़ताल में नई जेट्टी सहारा इस्टेट के पास रिंग रोड पर बनाने का निर्णय लिया है। नई जेट्टी की डिजाइन भी बन गई है। अब अभियंता डीपीआर को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। जेट्टी के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।


रामगढ़ताल के नौकायन घाट पर जेट्टी का निर्माण हुआ है। इस जेट्टी का संचालन पर्यटन निगम करता है। रामगढ़ताल में क्रूज का संचालन इसी पुरानी जेट्टी से शुरू होने पर पर्यटन निगम ने आपत्ति दर्ज कराई। इसकी जानकारी शासन तक पहुंची तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल में नई जेट्टी बनाने के लिए जीडीए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जीडीए मोहद्दीपुर आरकेबीके से पैडलेगंज रिंग रोड और चिड़ियाघर के पीछे नौकायन के समीप नई जेट्टी बनाने की संभावना को तलाश रहा था। बाद में मुख्यमंत्री की सलाह पर सहारा इस्टेट के पास रिंग रोड पर नई जेट्टी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी डिजाइन भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है डिजाइन

नई जेट्टी को पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें गलियारा को दोगुना चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। पुरानी जेट्टी पर जाने के लिए बना गलियारा पतला है। इसलिए नई जेट्टी पर जाने वाले रास्ते को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा उसका क्षेत्रफल भी अधिक रहेगा।
-----
पर्यटकों का भीड़ बांटने में होगा सहायक

रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के बाद आाए दिन नौकायन पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जीडीए पर्यटकों की भीड़ को बांटने के लिए रामगढ़ताल के दूसरे हिस्से को भी विकसित करने की योजना के तहत सहारा स्टेट की तरफ नई जेट्टी बनाने का निर्णय लिया है।


वर्जन
सहारा स्टेट के पास रिंग रोड पर नई जेट्टी बनाने के लिए डिजाइन तैयार है। रामगढ़ताल में पुरानी जेट्टी के सामने ही दूसरी तरफ रिंग रोड पर नई जेट्टी बनाई जाएगी। जेट्टी के निर्माण में करीब तीन करोड़ रुपये लागत का अनुमान है। इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।
-आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed