{"_id":"658be4fb485d2af63807c71a","slug":"new-industrial-area-near-kalesar-gida-gorakhpur-2023-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर के पास नया औद्योगिक क्षेत्र, 500 हेक्टेयर में होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर के पास नया औद्योगिक क्षेत्र, 500 हेक्टेयर में होगा विकसित
Wed, 27 Dec 2023 02:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:18 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि प्राधिकरण ने नई जेटी की संभावना तलाशने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री से मिले सुझावों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
कालेसर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कालेसर के पास 500 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा। महायोजना 2031 के तहत जीडीए ने इसका खाका तैयार कर लिया है। जीडीए की ओर से तैयार महायोजना 2031 को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल कर जल्द रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
दरअसल मुख्यमंत्री के सुझाव पर जीडीए महायोजना में मेडिसिटी, स्पोर्ट्स सिटी, एजुकेशन सिटी, कनवेंशन सेंटर, औद्योगिक और पर्याप्त हरित क्षेत्र आदि को शामिल कर रहा है। इन सभी सुझावों पर जीडीए ने अमल शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जीडीए ने औद्योगिकी क्षेत्र के लिए कालेसर से जंगल कौड़िया फोरलेन पर 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शहर में प्रवेश करने वाले हर मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर समेत तीन लोग घर में ही क्वारंटीन, जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के पथ पर आगे बढ़ते गोरखपुर में व्यावसायिक, औद्योगिक क्षेत्र बढ़ाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा है कि पर्याप्त हरित क्षेत्र रखा जाए। गोरखपुर पूर्वांचल का केंद्र बिंदु होने के साथ बिहार और नेपाल जाने वाले के लिए भी एक केंद्र बिंदु है। इसको ध्यान में रखते हुए गेटवे सिटी के रूप में स्थापित करें। इसी के अंतर्गत जीडीए शहर में होटल और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर ध्यान दे रहा है।
मुख्यमंत्री के सुझाव को महायोजना में शामिल कर जीडीए एसोसिएट टाउन प्लानर हितेश कुमार को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। महायोजना 2031 के प्रारूप को शासकीय समिति के सुझावों को शामिल करने के बाद जीडीए बोर्ड की बैठक में अनुमोदन मिल चुका है। सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्द्धन ने मुख्यमंत्री के समक्ष आनलाइन प्रजेंटेशन दिया है।
इसे भी पढ़ें: जमीन पर गिरा सिपाही, सिर में चोट लगने से मौत; बहराइच में थी तैनाती
जेटी की नई संभावना की तलाश शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जीडीए की ओर से रामगढ़ताल में नई जेटी बनाने की संभावना की तलाश शुरू कर दी गई है। रामगढ़ताल में नौकायन से आगे चिड़ियाघर के पीछे नई जेट्टी की संभावना तलाशी जा रही है। जीडीए की तकनीकी टीम इस पर काम शुरू कर चुकी है।