फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new crisis blanket of dust and smog on Gorakhpur city

गोरखपुर में प्रदूषण: हर तरफ धुंध और धूल का गुबार...आप खुद ही करें बचाव के इंतजाम

Tue, 07 Nov 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Nov 2023 05:55 PM IST
सार

गोरखपुर शहर में उड़ रही धूल और धुआं के कारण धुंध (स्मॉग) का असर अब बढ़ता जा रहा है। वहीं इसकी रोकथाम के लिए शासन के निर्देश के बाद भी उपाय नहीं किए गए हैं। ऐसे में वहां से पूरे दिन धूल का गुबार उड़ रहा है।

विज्ञापन
new crisis blanket of dust and smog on Gorakhpur city
नकहा रेलवे स्टेशन के पास बन रहे ओवरब्रिज के पास उड़ रही धूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कई दिनों से प्रदूषण को लेकर सुर्खियों में बने गोरखपुर शहर पर नया संकट धूल और धुंध की चादर है। अपने बचने के इंतजाम स्वयं कर लें। कारण यह कि कार्यदायी संस्थाओं की ओर से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। दो दिनों से पूरे शहर पर धुंध की चादर है। यह खतरनाक प्रदूषण है, जो पूरे शहर को अपने आगोश में ले रहा है।
विज्ञापन


तो ऐसे में सिस्टम के भरोसे न रहिए, वह तो बीते तीन नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद बचाव के इंतजामों के प्रति अंजान बना हुआ है। ऐसे में आपकी सुरक्षा आपके हाथ है। खुद की सेहत की फिक्र कीजिए और दूसरों को भी जागरूक कीजिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में सांस लेने लायक हुई थी हवा, अब आठ से दस गुना ज्यादा जहरीली
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर शहर में उड़ रही धूल और धुआं के कारण धुंध (स्मॉग) का असर अब बढ़ता जा रहा है। वहीं इसकी रोकथाम के लिए शासन के निर्देश के बाद भी उपाय नहीं किए गए हैं। ऐसे में वहां से पूरे दिन धूल का गुबार उड़ रहा है। सोमवार को एक यूआई 203 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक स्तर पर है यानी हवा में जहर फैला हुआ है।

गोरखपुर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने कहा कि सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण के दौरान प्रदूषण को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है, जो भी इसका पालन नहीं करेंगे। जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed