{"_id":"5f2ec0002b63c6670b7274b0","slug":"new-corona-positive-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पांच डॉक्टर समेत 215 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पांच डॉक्टर समेत 215 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की हुई मौत
Sat, 08 Aug 2020 09:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:43 PM IST
सार
- डाक विभाग और वन विभाग के कई कर्मी भी संक्रमित
- कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3405, एक्टिव केस 1556
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की चपेट में डॉक्टरों के आने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। जिले में शनिवार को 215 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें भटहट ब्लॉक प्रमुख के पति समेत दो अन्य लोग शामिल है।
विज्ञापन
वहीं संक्रमित मरीजों में दो बीआरडी, एक जिला अस्पताल और दो निजी अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा डाक विभाग, वन विभाग, डीएम कार्यालय समेत कई थानों के पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- चिता पर रखे शव के जीवित होने पर मचा हड़कंप, रोकना पड़ा दाह संस्कार, तस्वीरें
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3405 पहुंच गई है। इनमें 1556 एक्टिव केस है। जबकि होम आइसोलेशन में 769 मरीज ठीक हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर और संक्रमित मिले हैं। एहतियातन इन्होंने जांच कराई थी। इनके अलावा पांच अन्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिला अस्पताल में भी संक्रमण का मामला रूक नहीं रहा है। आर्थो विभाग के एक डॉक्टर और निजी अस्पताल के दो डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर की बात करें तो कूड़ाघाट में चार, डीएम कार्यालय, रोडवेज, विकास नगर, राप्ती नगर, ललितपुर में एक-एक मरीज, रुस्तमपुर तीन, बेतियाहाता आठ, ट्रांसपोर्ट नगर दो, गोरखनाथ एक, मिर्जापुर चार, तारामंडल तीन, सूरजकुंड सात, सूर्य बिहार दो, दिग्विजय नगर, अंधियारी बाग, मोहनलालपुर में एक-एक, बंसतपुर दो, रेलवे कॉलोनी एक, मोहद्दीपुर दो, प्रधान डाकघर 15, गोलघर एक, सरस्वतीपुरम एक, डीएफओ कार्यालय आठ, जनप्रिय कॉलोनी एक, जटेपुर एक, गायत्रीपुरम, तिवारीपुर, आर्यनगर, दुर्गाबाड़ी में एक-एक, हुमांयुपुर दो, हांसूपुर दो, बैंक रोड पांच, बक्शीपुर तीन, धर्मशाला बाजार एक, नरसिंहपुर तीन, दिवान बाजार तीन, बनकटी चक दो, जाफरा बाजार दो, न्यू साहेब कॉलोनी एक, पुर्दिलपुर एक, गीतावाटिका दो, शाहमारुफ एक, सदर दो, खुर्रमपुर दो, खूनीपुर दो, साहबगंज एक, सिविल लाइन एक, रामनगर एक, इंदिरानगर, पहाड़पुर, खरैया पोखरा, कैलाश नगर में एक-एक, रसुलपुर दो, अलहादपुर, झारखंडी, बशारतपुर, मोती पोखरा, अलीनगर, नथमलपुर, कालीमंदिर में एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
कई परिवार भी कोरोना की चपेट में
चरगांवा के महरागंज में एक ही परिवार के दो लोग, जंगल कौड़िया के एक ही परिवार के दो लोग, अंधियारी के एक ही परिवार के दो लोग, बंसतपुर में एक ही परिवार के दो लोग, कूड़ाघाट के एक ही परिवार के दो लोग, मोहरीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोग, गीता वाटिका में एक ही परिवार के दो लोग, बिंदवासिनी नगर में एक ही परिवार के दो लोग, दीवान बाजार में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बांसगांव के वार्ड नंबर 12, चांदी, बांसगांव में एक-एक, कालेपुर में दो, कैंपियरगंज के धर्मपुर में एक, पीपीगंज में दो, भगवानपुर एक, मोहरीपुर तीन, चरगांवा एक, सिटी हॉस्पिटल एक, मोगलहा एक, चिलुआताल, एफसीआई एक, पादरी बाजार नौ, खजांची एक, गगहा थाना में चार पुलिसकर्मी, गोला एक, जंगल कौड़िया में चकिया पुल, चिउटहा में एक-एक, नैनसर में दो, खोराबार के खिरवनियां में पांच, पिपराइच में छह, पिपरौली के गीडा में दो, नंदापार में एक, सहजनवां के केशवपुर में एक, उरुवा के सिकरीगंज में एक मरीज मिले हैं।
ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन की कोरोना से मौत
भटहट ब्लॉक प्रमुख के पति रामाकांत (60) की कोरोना संक्रमण से शनिवार को मौत हो गई। यह रेलवे अस्पताल में संक्रमित मिलने पर शुक्रवार को भर्ती हुए थे। इनके अलावा गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले एक कांग्रेसी नेता के 60 वर्षीय भाई की भी मौत संक्रमण से हुई है। बताया जाता है कि इन्हें बीआरडी में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इन्होंने दम तोड़ दिया। सरदारनगर के 53 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत बीआरडी में इलाज के दौरान हुई है। हालांकि यह तीनों मौत विभाग ने अपने आकड़े में नहीं जोड़ा है।
मौत की संख्या 69 से 67 हुई
सीएमओ ने बताया कि एक कुशीनगर के युवक और एक बिहार के गोपालगंज की रहने वाली महिला की मौत का आकड़ा गलती से गोरखपुर जिले में जुड़ गया था। जिसे शनिवार को हटा दिया गया है। दोनों मौत उनके जिले में जोड़ दिए गए हैं। इसकी वजह से मौत का आकड़ा 69 की जगह 67 हो गया है।