{"_id":"5ebcd751d2dbf707f14c2e58","slug":"new-corona-positive-got-in-siddharthnagar-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर में मुंबई से आए 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर में मुंबई से आए 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 32
Thu, 14 May 2020 05:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 May 2020 05:08 PM IST
सार
- सिद्धार्थनगर जिले में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना पॉजिटिव
- मुंबई से आए थे लोग, क्वारंटीन सेंटर में थे भर्ती
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा, शोहरतगढ़ और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग क्वारंटीन हाउस में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन मुंबई और एक दिल्ली से हाल ही में लौटे हैं। सभी को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन
बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति नौ मई को मुंबई से संतकबीरनगर जिले के नंदौरा चौराहे पर पहुंचा। यहां से वह किसी अन्य वाहन के जरिए घर पहुंचा। घर में स्नान कर खाना खाने के बाद प्राथमिक विद्यालय स्थित क्वारंटीन हाउस गया था।
विज्ञापन
10 मई को तबीयत खराब हुई तो एंबुलेंस के जरिए बांसी के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज में भेजा गया। वहां पर उसके लार सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। नौ मई को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय मुंबई से आया था।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग में मिले थे संदिग्ध
स्क्रीनिंग में संदिग्ध दिखने पर उसे चौधरी सुभाषचंद ग्रामोदय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के लोग 10 मई लौटे थे। इनमें एक मुंबई और एक दिल्ली से आया था।
एक की उम्र 18 और दूसरे की 50 वर्ष बताई जा रही है। स्क्रीनिंग के समय संदिग्ध दिखने पर क्षेत्र के मदरसा मोहमदिया पिपरा मुर्गिहवा में क्वारंटीन किया गया था। उसके बाद दोनों के लार के सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लैब में भेजे गए थे।
सभी चारों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। चारों को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि चार नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।