संतकबीरनगर में मुंबई से लौटा युवक मिला पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 35
- जिले में मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव
- कुल संक्रमितों की संख्या हुई 35, एक की हो चुकी है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द के संक्रमित युवक के साथ मुंबई से लौटे पौली के 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। जबकि साथ में मुंबई से आए उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा मुठही खुर्द के संक्रमित युवक की पत्नी,साले की भी निगेटिव है।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि रविवार को मुंबई से पिकअप में मुठही खुर्द के संक्रमित युवक के साथ आने वालों में उसके गांव के चार अन्य लोग, धनघटा के तीन लोग, पौली के रहने वाले बाप-बेटे के अलावा बाराबंकी के चार युवक शामिल थे। सभी पहले टांजिट सेंटर खलीलाबाद पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग कराए थे।
मुठही खुर्द का पॉजिटव युवक अपने घर चला गया था। जबकि उसके गांव के चार युवक स्कूल पर क्वारंटीन हुए थे। इसके अलावा धनघटा और पौली के युवक भी अलग-अलग जगह क्वारंटीन हुए थे। मुंबई में हुई जांच में मुठही खुर्द का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
एक की हो चुकी है मौत
मुंबई से सूचना मिलने के बाद मुठही खुर्द के संक्रमित युवक को सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में क्वारंटीन कराया गया था। जबकि अन्य संपर्क में आए 11 लोगों को भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराते हुए सभी का नमूना मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया था।
गुरुवार को आई रिपोर्ट में पौली का 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि उसके पिता और मुठही खुर्द के संक्रमित युवक की पत्नी और साले की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पौली के संक्रमित युवक को सीएचसी खलीलाबाद के एलवन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
मुठही खुर्द हॉटस्पॉट एरिया में आने-जाने पर पूरी तरह रोक है। वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरी खाद्य पदार्थो की घर- घर डिलेवरी की व्यवस्था कराई जा रही है। पौली का संक्रमित युवक गांव में नहीं गया था। अपने पिता के साथ गांव के बाहर एक खाली मकान में ठहरा था। इसीलिए पौली हॉटस्पॉट बनने से बच गया।
बता दें कि जिले में 35 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, वहीं एक की शख्स की मौत भी हो चुकी है।