फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Netaji grandson somnath boss reached mandal jail and gave tribute to martyr Bismil

नेता जी के पौत्र सोमनाथ बोस बोले- ‘देश के कुछ गद्दारों की वजह से गुलाम हुआ था भारत'

Fri, 24 Jan 2020 10:08 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 24 Jan 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Netaji grandson somnath boss reached mandal jail and gave tribute to martyr Bismil
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान स्थली फांसी घर का दर्शन, माल्यार्पण करते नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र सोमनाथ बोस। - फोटो : अमर उजाला
आजादी आंदोलन के अगुआ पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की मंडलीय जेल स्थित बलिदान स्थली क्रांति वीरों का तीर्थ है और राष्ट्र मंदिर का प्रतीक है। देश के गद्दारों ने फिरंगियों से मिलकर छल, धोखा और षड्यंत्र रचा, जिसके कारण भारत गुलाम हुआ। ये विचार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र एवं नमो सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सोमनाथ बोस ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को गुरूकृपा संस्थान की ओर से आयोजित हो रहे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। शहीद स्थल जाकर उन्होंने बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर फांसी घर, काल कोठरी और बिस्मिल गैलरी को देखा।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर बृजेश पांडेय, गुरू कृपा संस्थान के बृजेश राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारीमहेश पाल सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अभिनव सिंह, नमो सेना भारत के राष्ट्रीय सचिव काजी अरमान, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed