{"_id":"645c7f7fa176fa67000d12a9","slug":"netaji-beaten-after-asking-for-coconut-water-at-half-the-price-2023-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आधे दाम पर मांग रहे थे नारियल पानी, मना करने पर दिखाई रंगबाजी, नेताजी की हुई धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आधे दाम पर मांग रहे थे नारियल पानी, मना करने पर दिखाई रंगबाजी, नेताजी की हुई धुनाई
Thu, 11 May 2023 03:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 May 2023 03:14 PM IST
सार
कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि नारियल पानी के दाम को लेकर घटना हुई थी। किसी ने तहरीर नहीं दी। दोनों पक्ष लिखापढ़ी के बाद समझौता कर लिए। भविष्य में इस तरह का मामला नहीं हो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
नारियल पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदिरा बाल बिहार पार्क के पास एक नारियल पानी के ठेले पर रौब जमा कर रोजाना आधे दाम देने का दबाव बना रहे भाजयुमो नेता को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि नेता और उनके समर्थक नशे में थे।
विज्ञापन
आरोप है कि नेता ने दुकानदार की पत्नी का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया और नाराज दुकानदारों व राहगीरों ने नेता जी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी वे उलझ गए तो उन्हे कैंट थाने लाया गया। पीड़ित पक्ष मुकदमा कराने को तैयार नहीं था इसलिए तहरीर नहीं दी वरना वे हवालात के पीछे होते।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर अग्निकांड: शेर मोहम्मद की आंखों के सामने जलता रहा पूरा परिवार, एक झटके में खत्म को गई पांच जिंदगियां
विज्ञापन
घटना बुधवार की रात साढ़े आठ बजे की है। आरोप है कि लगातार दो दिनों से भाजयुमो के एक जिला पदाधिकारी नारियल पानी की दुकान पर जा रहे थे। मनमाने भाव में नारियल पानी पीने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि नशे में खुद को सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा बताते हुए रौब जमाते थे। नारियल पानी के बाद दाम के बदले आधी रकम दुकानदार को दे रहे थे। मना करने पर खुद का परिचय देते हुए रौब जमाना शुरू कर दिया और दुकानदार के घर की महिला का हाथ पकड़ लिये।
Trending Videos
नेता जी की जमकर हुई धुनाई
दुकानदार के विरोध करने पर अपशब्द बोलने लगे। इसी बीच और दुकानदार इकट्ठा होकर भाजयुमो नेता को जमकर धुन दिए। वे छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस से भी उनकी नोकझोंक होने लगी। जिसके बाद उन्हे और उनके एक समर्थक को पुलिस कैंट थाने लेकर आई।
सत्ताधारी दल का मामला होने की वजह से दोनों पक्षों के बीच सुलझ समझौता करवा कर मामला शांत करवाया गया। लेकिन, कुछ ही देर में गोलघर के बाजार में भाजयुमो नेता के धुने जाने की चर्चा फैल गई। खबर यह भी है कि नेता और उनके समर्थक पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों से मिलने की तैयारी में है।