{"_id":"6226f8f84644ba465520f402","slug":"nepali-youth-missing-from-hotel-on-way-to-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कनाडा जाने के लिए निकला नेपाली युवक होटल से लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कनाडा जाने के लिए निकला नेपाली युवक होटल से लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 08 Mar 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:07 PM IST
सार
इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि लापता युवक की तलाश सीसीकैमरा फुटेज की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर स्थित एक होटल से नेपाली युवक सोमवार को लापता हो गया। वह पत्नी और बेटे के साथ कनाडा जाने के लिए घर से निकला था और गोरखपुर में होटल में ठहरा था। सूचना के बाद कैंट पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पोखरा निवासी देशराज क्षेत्री कनाडा की एक कंपनी में पिछले छह साल से नौकरी करते हैं। 28 फरवरी को पत्नी संध्या व छह साल के बेटे को साथ लेकर घर से कनाडा जाने के लिए निकले। गोरखपुर पहुंचने पर मोहद्दीपुर स्थित होटल में रुक गए।
विज्ञापन
पत्नी संध्या ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से कनाडा जाने का टिकट बुक न होने की जानकारी देते हुए तब से होटल में ही देशराज रुके थे। रविवार शाम सात बजे वह होटल के कमरे से बाहर निकले। देर रात तक न लौटने पर फोन किया तो मोबाइल बंद था।
विज्ञापन
खोजबीन के बाद पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। सबका पासपोर्ट पति के पास ही है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि लापता युवक की तलाश सीसीकैमरा फुटेज की मदद से की जा रही है।